मुम्बई, 04 दिसंबर, (वीएनआई) सप्ताह के आखिरी दिन आज शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 91.02 अंक की तेजी के साथ 44723.67 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 34.10 अंक की तेजी के साथ 13168.00 अंक के स्तर पर खुला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 934 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 745 शेयर तेजी के साथ और 138 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 51 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।