प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक

By Shobhna Jain | Posted on 9th Nov 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 09 नवंबर, (वीएनआई) सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले पर आये ऐतिहासिक फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर फैसला सुनाया है, जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का इतिहास है। कुछ लोगों की इच्छा था कि रोजाना सुनवाई हो, वैसा हुआ। आज फैसला आया है। दशकों चली न्याय प्रक्रिया का समापन हुआ है। अब हमें आगे ही आगे बढ़ते जाना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है, अब देश के हर नागरिक पर देश निर्माण का दायित्व बढ़ गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज के दिन ही बर्लिन की दीवार गिराकर दो विचारधाराएं एक रास्ते पर आ गईं थीं। उन्होंने साथ ही कहा कि आज ही के दिन करतारपुर कॉरिडोर का भी उद्घाटन हुआ। पीएम ने देश के लोगों से कहा अब हर नागरिक पर न्यू इंडिया के निर्माण की जिम्मेदारी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, पूरी दुनिया मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, आज दुनिया ने ये भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है। फैसला आने के बाद जिस तरह हर वर्ग, हर समुदाय, हर पंथ और पूरे देश ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है, वह भारत की पुरातन संस्कृति, परंपराओं और सद्भाव की भावना को दिखाता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india