महिला दिवस पर महिलाओं को मिला नारी शक्ति सम्‍मान

By Shobhna Jain | Posted on 8th Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 08 मार्च, (वीएनआई) अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रसाल 2019 के नारी शक्ति पुरस्कार के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए 16 महिलाओं को सम्मानित किया। 

राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित सम्मान समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार जीतने वाली महिलाओं में 104 वर्षीय धाविका मन कौर। इसके अलावा विकलांग होने के बावजूद विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली अंजू रानी जॉय है। केरल के कोच्चि की रहने वाली अंजू रानी अंतराष्ट्रीय स्तर पर जार लिफ्टिंग करती हैं। वहीँ वर्ष 2018 में एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट्स मोहना जितरवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीँ तेलंगाना की भूदेवी को आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं की मदद करके उनमें उद्यमशीलता का विकास करने के लिए आज राष्ट्रपति नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। गौरतलब है कि महिलाओं के लिये इसे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है। 

इसके आलावा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की आरफा जान को राज्य के खत्म होते शिल्प के पुनरुद्धार में अहम भूमिका निभाने के लिए आज राष्ट्रपति नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वहीँ भारत की पहली महिला पर्वतारोही अंशु जमसेनपा, जिन्होंने माउंट अवरेस्ट पर पांच दिन में दो बार चढ़ाई की है। उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 4th Jul 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india