उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आर्थिक मंदी की आहट के बीच दिया बयान

By Shobhna Jain | Posted on 5th Sep 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 05 सितम्बर, (वीएनआई) देश में आर्थिक मंदी की आहट के बीच देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बड़ा बयान देते हुए इसे 'अस्थाई प्रभाव' बताया है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्थिक मंदी को वैश्विक कारकों का 'अस्थाई प्रभाव' बताते हुए कहा कि भारत 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनने के लक्ष्य को 2024-25 तक हासिल कर लेगा। वेंकैया नायडू ने कहा कि एक अहम अर्थव्यवस्था और विश्व में अहम भूमिक निभाने वाले देश के रूप में भारत का उभरना और अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था एवं अपना भविष्य खुद निर्धारित करने की उसकी आकांक्षा के कुछ ऐसे कारक हैं, जो उनके समकालीन संबंधों को आकार दे रहे हैं। 

वेंकैया नायडू ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है। सुधार के लिए उठाए गए हमारे कदमों से वे स्थिर हैं और दुनियाभर में सुस्ती के कारण भी कुछ अस्थाई प्रभाव है।गौरतलब है देश की गिरती अर्थव्यवस्था का असर उद्योगों पर भी पड़ रहा है। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुग्राम और मानेसर प्लांट को दो दिन बंद रखने का फैसला किया है। वहीं पहली तिमाही में आई जीडीपी में गिरावट के बाद विपक्ष भी मोदी सरकार पर हमलवार है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india