उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया

By Shobhna Jain | Posted on 16th Aug 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 अगस्त, (वीएनआई) भारत के उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए कहा परम पूज्य अटल जी के देहांत से शोकाकुल हूं।

गौरतलब है पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज शाम 05.05 बजे दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि पिछले कही सप्ताहों से वह एम्स में भर्ती थे। कल शाम से उनकी तबियत में काफी गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद से नेताओं का एम्स आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने कई ट्वीट करते हुए अपने शोक सन्देश में लिखा, परम पूज्य अटल जी के देहांत से शोकाकुल हूं। अटल जी प्रधान मंत्री ही नहीं बल्कि हमारी पीढ़ी की प्रेरणा के स्रोत रहे। प्रेरक गुरु का आभाव देश के असंख्य नागरिकों के साथ मैं स्वयं महसूस कर रहा हूं। राजनीति के अजातशत्रु के बाद राजनीति का स्वर्णिम अध्याय समाप्त हुआ।

उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू ने अन्य ट्वीट में लिखा, श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियों और भावनाओं का समुद्र उमड़ रहा है। यही स्मृतियां उनके पीछे छूटी रिक्तता को पूर्ण करेंगी। ईश्वर उनको अपना शरण में चिरशांति दे। विराट व्यक्तित्व, संवेदनशील कवि हृदय, ओजस्वी वक्ता, शब्दों के अद्भुत शिल्पी और मर्यादित भाषा के धनी, लोकतांत्रिक सभ्य संवाद की राजनीति के उत्कृष्ट आदर्शों के प्रति अक्षुण्ण निष्ठा रखने वाले राजनेता अटल जी ने अपने लंबे संसदीय जीवन में, संसद के प्रतिष्ठा को और समृद्ध किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
स्वर

Posted on 11th Apr 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india