उप्र में खिली धूप, तापमान में मामूली इजाफा

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jan 2018 | देश
altimg

लखनऊ, 29 जनवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। 

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। पूर्वाचल और बुंदेलखंड में हालांकि अभी एक सप्ताह तक कोहरे का असर बना रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज बनारस का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, कानपुर का 10 डिग्री, गोरखपुर का 11 डिग्री और इलाहाबाद का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 8th Feb 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india