उप्र में तेज धूप और तापमान में इजाफा

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jan 2018 | देश
altimg

लखनऊ, 23 जनवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। बारिश न होने की वजह से वायुमंडल में नमी का असर नहीं है। इसीलिए अब पहले की तुलना में ठंड कम हो गई है। हालांकि अभी बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, इलाहाबाद का 12.2 डिग्री, कानपुर का 10 डिग्री और झांसी का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india