उप्र में बूंदाबांदी से गर्मी और उमस से राहत

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 21 सितम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही बूंदाबांदी होने के चलते गर्मी व उमस से राहत मिली है। तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और ्नरुक-रुककर बूंदाबांदी होती रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। दिन में उमस से भी राहत मिलेगी। वायुमंडल में चक्रवाती स्थिति सक्रिय होने की वजह से हल्की बारिश होती रहेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india