उप्र में बादल छाए, अगले तीन दिनों में बारिश का अनुमान

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jul 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 21 जुलाई (वीएनआई)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अधिकांश इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दिन में उमस और गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बनी रहेगी। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से उपर दर्ज किए जाने का अनुमान है। गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में जम्मू एवं कश्मीर के उपर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी उप्र और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इससे अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india