उप्र में तेज धूप निकली, गर्मी और उमस से लोग बेहाल

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jul 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 19 जुलाई (वीएनआई)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस व गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना कम ही है। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20़ 1 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22़ 1 डिग्री, इलाहाबाद का 21.6 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india