राजधानी दिल्ली में सुबह बादल छाये

By Shobhna Jain | Posted on 13th Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 13 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में बदली छाई रहेगी और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान 29.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 26th Apr 2022

आज का दिन :
Posted on 2nd Feb 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india