उप्र में आंशिक बदली, गर्मी से राहत

By Shobhna Jain | Posted on 16th Oct 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 16 अक्टूबर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आज सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार आज दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और तापमान में कमी आयेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किये जाने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और बनारस का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

BIT
BITCOIN ON RISE

Posted on 17th Oct 2024

दहशदगर्दी
Posted on 20th Jun 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india