उप्र में निकली तेज धूप, गर्मी और उमस बढ़ी

By Shobhna Jain | Posted on 16th Aug 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 16 अगस्त (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के अन्य जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि दिन में उमस रहेगी और बारिश होने की सम्भावना कम है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्मी बढ़ेगी। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किये जाने की उम्मीद है, जिससे उमस में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 21st Jun 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india