उप्र में कोहरे का असर, तापमान में गिरावट

By Shobhna Jain | Posted on 11th Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 11 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में आज सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दिया। सुबह के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से कोहरे का असर और बढ़ने की संभावना है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में दोपहर तक हल्के कोहरे का असर दिखाई देगा। ग्रामीण इलाकों में कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। सुबह के समय न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19़.5 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
सत्य ,असत्य

Posted on 21st Jan 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india