उप्र में बादल छाए, बारिश होने के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 11th Aug 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 11 अगस्त (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और राज्य के अधिकांश जिलों में आज बदली छाई हुई है। उप्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की सम्भावना है। 

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दिन में आद्र्रता का स्तर भी 80 फीसदी दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस बढ़ेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतमत तापमान 24.3 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और बनारस का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india