उप्र में कोहरा, तापमान में गिरावट

By Shobhna Jain | Posted on 8th Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 8 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही कोहरे का असर है। पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप निकलेगी। वायुमंडल में आद्र्रता की वजह से अभी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि अधिक कोहरे का ज्यादा असर 15 नवंबर के बाद ही दिखाई देगा। 

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.4 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
जाग्रत आत्मा

Posted on 23rd Oct 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india