उप्र में तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Mar 2018 | देश
altimg

लखनऊ, 3 मार्च (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि हो सकती है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर का 13.7 डिग्री, बनारस का 16 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 17 डिग्री और झांसी का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 30th Jan 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india