नई दिल्ली, 27 फरवरी, (वीएनआई) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा हिंदी भाषा को लेकर किये गए एक पोस्ट के देश भर गरमाई राजनीति पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने तमिलनाडु सीएम स्टालिन के उत्तर प्रदेश और बिहार को "हिंदी हार्टलैंड" कहने और हिंदी को कई क्षेत्रीय भाषाओं पर हावी होने का आरोप का जवाब देते हुए कहा स्टालिन समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और इसके साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रुख के बारे में पूछा है।
गौरतलब है बता दें केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत राज्यों में तीन भाषा को लागू किए जाने का तमिलनाडु की स्टालिन सरकार विरोध कर रही है और दो भाषा को लागू करेन पर अड़ी हुई है। इसपर राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक पूर्व पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि "हिंदी ने कई क्षेत्रीय भाषाओं को निगल लिया है। इसके कारण कई भाषाएं अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं। हिंदी के प्रभुत्व के कारण भोजपुरी, मैथिली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का क्षरण हुआ है।
No comments found. Be a first comment here!