दिल्ली में 8 और 10 साल की दो नाबालिगों से रेप

By Shobhna Jain | Posted on 14th Sep 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 सितम्बर, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के अंदर दो मासूमों के साथ हैवानियत की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 

एक खबर के अनुसार 10 साल की बच्ची से न्यू अशोक नगर इलाके में रेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं मयूर विहार फेस 3 के स्मृति वन पार्क में एक 8 साल की बच्ची से रेप का मामला भी सामने आया है। पुलिस को इस मामले में आरोपी की तलाश है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता पर हमला किया। जिसके बाद घायल बच्ची कोअस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 26th Mar 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india