नई दिल्ली, 12 नवंबर, (वीएनआई) देश के शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स करीब 272.08 अंक की तेजी के साथ 60191.77 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 91.10 अंक की तेजी के साथ 17964.70 अंक के स्तर पर खुला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,401 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,001 शेयर तेजी के साथ और 320 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 80 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।