सेंसेक्स और निफ़्टी में भारी गिरावट पर बंद हुए

By Shobhna Jain | Posted on 17th Aug 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 अगस्त, (वीएनआई) देश के शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए। आज जहां सेंसेक्स करीब 388.40 अंक की गिरावट के साथ 65151.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.70 अंक की गिरावट के साथ 19365.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,740 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,841 शेयर तेजी के साथ और 1,739 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 160 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 231 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 31 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए।

इसे पहले आज सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे। आज सेंसेक्स करीब 30.39 अंक की गिरावट के साथ 65509.03 अंक के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.40 अंक की गिरावट के साथ 19445.60 अंक के स्तर पर खुला था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india