संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सविंदर कौर का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 6th Aug 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 06 अगस्त, (वीएनआई) संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सविंदर हरदेव महाराज का बीते रविवार शाम 61 वर्ष की आयु में दिल्ली के निरंकारी कॉलोनी में निधन हो गया। उनके निधन से तमाम निरंकारी मिशन के समर्थकों में शोक की लहर है। 

निरंकारी मिशन ने बताया कि माता सविंदर ने रविवार शाम को 5.05 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।मिशन के अनुसार माता सविंदर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज शाम 4 बजे से समागम ग्राउंड नंबर 8 में रखा जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद बुधवार 7 अगस्त को दिल्ली के निगम बोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद माता सविंदर की शिक्षाओं और जीवन से प्रेरणा लेने के लिए विशेष सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा, जोकि 8 अगस्त को शाम 4 बजे दिल्ली के बुराड़ी रोड़ स्थित निरंकारी सरोवर में होगा।

गौरतलब है माता सविंदर हरदेव महाराज संत निरंकारी मिशन की 13 मई 2016 से 16 जुलाई 2018 तक प्रमुख रही थीं। वहीं कुछ समय पहले बाबा हरदेव सिंह भी ब्रम्हलीन हो गए थे, जिसके बाद माता सविंदर मिशन की जिम्मेदारी संभाल रही थी। लेकिन बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से माता सविंदर कौर ने 17 जुलाई 2018 को अपनी सबसे छोटी बेटी सुदीक्षा को पदभार सौंपा था। जी की।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन

Posted on 10th Oct 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india