शिकागो, 07 सितम्बर, (वीएनआई) वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस की ओर से शिकागो में विवेकानंद के भाषण के 125 साल पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। 7 सितंबर से 9 सितंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
गौरतलब है स्वामी विवेकानंद ने 1893 में जिस शिकागो शहर में हिंदू धर्म के संदेश को देकर दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था, उसी शिकागो शहर में विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन के 125 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें देश और दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियां हिस्सा लेंगी।
इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के भी पहुंचने की संभावना है। उनके अलावा अभिनेता अनुपम खेर, आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, मोहनदास पाई, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा भी शामिल होंगे। इसके अलावा आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी मौजूद रहेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में मोदी सरकार में नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया भी मौजूद रहेंगे।
No comments found. Be a first comment here!