ममता ने इराक में भारतीयों की मौत पर शोक जताया

By Shobhna Jain | Posted on 20th Mar 2018 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 20 मार्च (वीएनआई)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इराक के मोसुल में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा 2014 में अपहृत 39 भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। 

ममता ने ट्वीट किया, मोसुल से आई बहुत दुखद खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं हैं। हमारे विचार और दुआएं उनके साथ हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को राज्यसभा में इस्लामिक स्टेट द्वारा इराक के मोसुल से साल 2014 में अपहृत 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि की।
स्वराज ने कहा कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. के. सिंह शवों को भारत लाएंगे। उन्होंने बताया कि उच्च क्षमता वाले रडार से शवों का पता चला जिसके बाद उन्हें सामूहिक कब्रों से निकाला गया। डीएनए परीक्षण के बाद उनकी पहचान हुई थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
उत्तम दिन

Posted on 26th Feb 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india