बिहार में राजद नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

By Shobhna Jain | Posted on 31st Aug 2017 | देश
altimg

अररिया, 31 अगस्त (वीएनआई)| बिहार के अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने राजद के नेता सुरेश पासवान को गोली मार दी और फरार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस के अनुसार, कई क्षेत्रों से बाढ़ पीड़ितों का हाल जान कर सुरेश पासवान सिमराहा लौट रहे थे। सिमराहा कॉलोनी (ओवरब्रिज के पास) में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

राजद दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश पासवान रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं। सिमराहा के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया इस मामले में आपसी रंजिश वजह लग रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अज्ञात

Posted on 13th Dec 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india