राम रहीम के खिलाफ हत्या मामलों में सुनवाई जारी

By Shobhna Jain | Posted on 16th Sep 2017 | देश
altimg

चंडीगढ़, 16 सितम्बर (वीएनआई)| डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के दो अलग-अलग मामलों में आज कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई की एक विशेष अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है। 

हत्या के इन मामलों के सात आरोपी पंचकूला अदालत में मौजूद थे, लेकिन जेल में बंद राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। सिंह दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी करार दिए जाने को लेकर रोहतक जेल में बंद हैं। सिरसा के पत्रकार राम चंदर सिंह और डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामलों को शनिवार को न्यायाधीश जगदीप सिंह की विशेष सीबीआई अदालत में अंतिम सुनवाई के लिए अधिसूचित किया गया था। पत्रकार छत्रपति और रंजीत सिंह की हत्या के मामलों की शनिवार को सुनवाई जारी है। इसी अदालत ने 25 अगस्त को राम रहीम को अपनी शिष्याओं के साथ दुष्कर्म का दोषी घोषित किया था। सीबीआई अदालत ने 28 अगस्त को राम रहीम को 20 साल के कठिन कारावास की सजा सुनाई थी।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने शुक्रवार को कहा था कि हत्या के इन मामलों की सुनवाई के लिए पंचकूला में पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल और हरियाणा पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। छत्रपति को अक्टूबर 2002 में गोली मारी गई थी। कुछ दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद नवंबर में उनका निधन हो गया था। पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की जुलाई 2003 में गोली मारकर हत्या की गई थी।  दोनों हत्याओं के मामले में डेरा प्रमुख अन्य लोगों के साथ आरोपी हैं। कथित तौर पर उनके निर्देश पर ही दोनों हत्याओं को अंजाम दिया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india