जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन

By Shobhna Jain | Posted on 27th Dec 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 27 (दिसंबर) देश की राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर आज एक बार फिर जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नए कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। 

गौरतलब है बीते हफ्ते शुक्रवार को जामा मस्जिद पर भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने हजारों लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं शाम  होने के बाद पुलिस ने लाठियां चलाईं थीं तो वहीं प्रदर्शनकारियों ने भी तोडॉफोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने चंद्रशेखर और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस हफ्ते एक बार फिर नमाज के बाद लोग जुटे हैं। जबकि इस हफ्ते जुमे की नमाज के बाद लोग ना जुटें, इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना था लेकिन काफी लोगों ने विरोध जताया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

परछाई
Posted on 24th Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india