राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने होली की दी शुभकामनाएं

By Shobhna Jain | Posted on 8th Mar 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 08 मार्च, (वीएनआई) देशभर में पूरे धूमधाम से मनाये जा रहे होली के रंगों की धूम के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियो को शुभकामनाये दी। इसके आलावा गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई राजनेताओं ने भी रंगों के त्योहार की बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, "उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।"

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। 

गौरतलब है कोरोना महामारी के बाद यह ऐसी होली है, जब किसी तरह से लोगों के अंदर कोई डर नहीं है और लोग खुलकर अपने त्योहार का आनंद उठा रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 22nd Feb 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india