राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा-देव दीपावली और गुरू पर्व की देशवासियों को दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Nov 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 नवंबर, (वीएनआई) राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने आज देशवासियों को गुरू पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। देशभर में आज गुरु नानक का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर लिखा, सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में हमारे सिख भाइयों और बहनों को गुरुपर्व की बधाई। गुरु नानक देव के जीवन और शिक्षाओं से हमें शांति, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, श्री गुरु नानक देव जी ने हमें सत्य, धार्मिकता और करुणा के मार्ग पर चलना सिखाया। वह समाज से अन्याय और असमानता को खत्म करने की दिशा में प्रतिबद्ध थे। उन्होंने शिक्षा की शक्ति में भी विश्वास किया। हम उनकी जयंती पर के मौके पर उनके प्रेरणादायक विचारों को याद करते हैं।

गौरतलब है आज पूरे देश में कार्तिक पूर्णिमा-देवदीपावली और गुरू पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को वाराणसी, हरिद्वार सहित कई हिस्सों में हजारों श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है तो वहीं आज सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा है। तो वहीं आज नानक जयंती भी है इसलिए आज श्रद्धालुगण अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के नाम से विख्यात 'हरमंदर साहिब' सहित समेत पूरे हरियाणा और पंजाब के गुरुद्वारों में प्रार्थनाओं के लिए उमड़े हैं,नानक साहब का जन्मदिवस होने के कारण इस दिन को गुरु पर्व भी कहा जाता है। गौरतलब है कि गुरुनानक देव का जन्म 1469 में पंजाब ननकाना साहिब में हुआ था। बाद में उन्होंने सिख संप्रदाय की स्थापना की थी। इस मौके पर पंजाब और हरियाणा के मुख्य सिख तीर्थो पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india