प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 2 जून (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। तेलंगाना अपने गठन की चौथी वर्षगांठ मना रहा है। आंध्र प्रदेश से अलग होकर दो जून 2014 को यह देश का 29वां राज्य बना। 

मोदी ने ट्वीट किया, स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले वर्षों में राज्य के लोगों के सपने और आकांक्षाएं पूरी हों।"

मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी शुभकामनाएं दी।  एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, "आंध्र प्रदेश की अपनी बहनों और भाईयों का अभिवादन करता हूं। मैं राज्य के लोगों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।" 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india