प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 30 जुलाई (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में जब यह प्राकृतिक आपदा आती है तो कई एजेंसियां और स्वयंसेवी संगठन इस संकट को दूर करने में अपना योगदान देते हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा कि बाढ़ के दौरान सरकारी एंजेसियां, भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, अर्ध-सैन्य बल सहित हर कोई आपदा पीड़ितों की मदद में जी-जान से जुट जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ से किसान सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। इसलिए उनकी सरकार किसानों को और फसलों को जो नुकसान होता है, उसकी भरपाई के लिए बीमा के माध्यम से किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हलांकि, तकनीकी उन्नति के कारण अब मौसम की अधिक सटीकता के साथ भविष्यवाणी की जा सकती है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india