नई दिल्ली, 02 जून, (वीएनआई) प्रधनमंत्री मोदी ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ की 125वीं वर्षगांठ पर सालाना सत्र को संबोधित करते हुए कहा आज एक तरफ हमें अपने देशवासियों की जान बचानी है और दूसरी तरफ हमें देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज संकट से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उद्योग जगत को मंत्र देते हुए कहा कि कोरोना महामारी से निपटकर हम निश्चित तौर पर अपनी ग्रोथ को हासिल करेंगे और यह मुमकिन है। उन्होंने कहा, ' हां, हां, हां हम अपना विकास फिर से हासिल करेंगे उन्होंने कहा कि उनके विश्वास के पीछे कई कारण हैं। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपना ग्रोथ हासिल करेंगे। मेरे इस विश्वास के पीछे कई कारण हैं। मुझे भारती की क्षमता और आपदा प्रबंधन पर भरोसा है। यहां की प्रतिभा, तकनीक और खोज पर भोरसा है। एसएमई और आंत्रप्रेन्योर पर भरोसा है। उद्योग जगत और इनके लीडर्स पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना और उसे रफ्तार देनी जरूरी है। इसके लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है।
उन्होंने आगे कहा आज दुनिया एक भरोसेमंद साथी की तलाश में है, हमारे पास देश में क्षमता, शक्ति और योग्यता है, आज दुनिया में भारत को लेकर जो भरोसा बना है, अभी सभी को, सभी उद्योगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि गरीब परिवारों को 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय मदद की जा चुकी है। महिलाएं दिव्यांग, बुजुर्ग श्रमिक को इससे लाभ मिला है। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने गरीबों को 8 करोड़ से ज्यादा गैस सिलेंडर उनके घर तक मुफ्त में पहुंचा दिया है। निजी क्षेत्र के करीब 50 लाख इंप्लायी के खाते में 24% ईपीएफ का कंट्रीब्यूशन किया गया है। उन्होंने कहा आज देश की सबसे बड़ी सच्चाई यही है कि भारत लॉकडाउन को पीछे छोड़ अनलॉक फेज 1 में प्रवेश कर चुका है। अर्थव्यवस्था का काफी हिस्सा खुल चुका है। 8 जून के बाद और भी खुलेगा।
No comments found. Be a first comment here!