प्रधानमंत्री मोदी ने कहा शिवराज सरकार ने विकास की नई गाथा लिखी

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jun 2018 | देश
altimg

राजगढ़, 23 जून (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी आज अपने एकदिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे हैं, जहां वो हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देश को देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंच गए हैं। मध्य प्रदेश में 2018 के आखिर में चुनाव होने हैं, ऐसे में मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा-यह इस देश का दुर्भाग्य रहा है कि एक परिवार का महिमा मंडन करने के लिए, देश के अनेक सपूतों को और उनके योगदानों को छोटा कर दिया गया. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज जी के शासन में मध्य प्रदेश ने विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा मोहनपुरा में सिंचाई परियोजना का लोकार्पण और तीन वॉटर सप्लाई स्कीमों पर काम शुरू होना, इसी कड़ी का एक हिस्सा है। ये परियोजना राजगढ़ ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की भी बड़ी परियोजनाओं में से एक है.

प्रधानमंत्री आज राज्य में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मोदी ने मोहनपुरा बांध देश को समर्पित किया जोकि करीब 3,800 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस बांध से करीब 1.35 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। गौरतलब है की  कि मध्यप्रदेश का राजगढ़ सूखा प्रभावित क्षेत्र है जहां किसानों को सिंचाई के लिए केवल बारिश के सहारे ही रहना पड़ता था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 19th Jul 2022

Today in history
Posted on 24th Feb 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india