प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कोरोना पर भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jul 2020 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 17 जुलाई, (वीएनआई) संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में प्रधानमंत्री मोदी ने आज डिजिटल माध्यम से संबोधन के दौरान कहा कि कोरोना पर भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमने जनता को कोरोना के खिलाफ लड़ाई से जोड़ा। उन्होंने आगे कहा, चुनौतियों से हमें मिल-जुल कर लड़ना होगा। हम सभी प्राकृतिक आपदाओं से लड़े और भारत ने आपदाओं का मुकाबला तेजी और मजबूती से किया। हमने सार्क कोविड इमरजेंसी फंड बनाकर कोरोना से लड़ाई को हमने जन आंदोलन बना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ संयुक्‍त लड़ाई में भारत ने 150 से अधिक देशों में चिकित्‍सा और अन्‍य तरीकों से सहायता पहुंचाई। उन्होंने आगे कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया बदल गई है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम अपनी महिलाओं को सशक्त बनाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पिछले 6 साल में हमने डायरेक्ट बिनिफिशियल प्रोग्राम के लिए 40 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। जरूरतमंद लोगों के खाते में सीधे पैसे पहुंचाए। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने सभी देशों के साथ भागीदारी और सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई को एक जन आंदोलन बना दिया गया।

गौरतलब है भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुन गया है। 193 सदस्यीय महासभा में 184 वोट मिलने के बाद दो साल के लिए भारत को यूएनएससी का अस्थायी सदस्य चुना गया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india