प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस के लिए किसान वोट बैंक हमारे लिए अन्नदाता

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jan 2019 | देश
altimg

पलामू, 05 जनवरी, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के पलामू पहुंचे, उन्होंने एक रैली में किसानों की बदहाली के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। प्रधानमंत्री ने यहाँ कई परियोजनाओं के शिलान्यास किया। उन्होंने मेदिनीनगर में उत्तर कोयल परियोजना समेत छह परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। इन योजनाओं पर 25,202 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अगर ठीक से काम किया होता तो आज किसान परेशान ना होता, उसको कर्ज लेने की जरूरत ना होती। कांग्रेस ने लगातार कभी कर्जमाफी तो कभी किसी और तरीके से किसानों को बहलाने का काम किया, उनकी बेहतरी के लिए काम नहीं किया। मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस के लिए किसान सिर्फ वोट बैंक है लेकिन हमारे लिए किसान हमारा अन्नदाता है, कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। कांग्रेस की सरकारों ने समय रहते किसान हितों की परियोजनाओं को पूरे कर दिया होता तो आज किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले कांग्रेस सरकारों ने किसानों को कर्ज लेने पर मजबूर किया और आज कांग्रेस कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस ने सिर्फ परियोजनाओं को लटकाने का काम किया लेकिन जबसे हमारी सरकार आई है, हम लगातार किसान और आमजन के लिए काम कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 30th Nov 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india