मोदी ने कहा सेवा भारत की संस्कृति का हिस्सा है

By Shobhna Jain | Posted on 31st Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (वीएनआई)। प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि 'लोगों की सेवा' मानवता की सबसे बड़ी पहचान है और यह भारत की संस्कृति का हिस्सा भी है। 

मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 2017 के आखिरी संस्करण में कहा, "25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया गया। यह भारत में भी मनाया गया। इस दिन हम भगवान ईसा मसीह की शिक्षाओं को याद करते हैं और सबसे ज्यादा हम उनकी सेवा की शिक्षा को याद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाइबिल में भी सेवा पर जोर दिया गया है 

मोदी ने सेवा के प्रति ईसा की प्रतिबद्धता के बारे में बात करते हुए कहा, "समस्त मानवजाति के कल्याण के लिए भगवान का पुत्र आ गया है, जो सेवा कराने के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के लिए और अपना जीवन देने के लिए आया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "लोगों की सेवा करना मानवता की सबसे बड़ी पहचान है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 1st Jun 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india