प्रधानमंत्री मोदी नेपाल में मुक्तिनाथ मंदिर के लिए रवाना

By Shobhna Jain | Posted on 12th May 2018 | देश
altimg

काठमांडू, 12 मई (वीएनआई)| अपने दो दिवसीय नेपाल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी आज तड़के नेपाल के मुस्तांग जिले में मुक्तिनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। वह पशुपतिनाथ मंदिर भी जाएंगे और नई दिल्ली लौटने से पहले अभिनंदन समारोह में शिरकत भी करेंगे। मोदी नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

मुक्तिनाथ थोरोंग ला पर्वतीय दर्रे की तराई से 3,710 मीटर की ऊंचाई पर है। मोदी मुक्तिछेत्र में विशेष पूजा करेंगे। इसके बाद वह काठमांडू लौटेंगे और पशुपतिनाथ मंदिर जाएंगे। मोदी नेपाल में भारत के राजदूत मनजीव सिह पुरी की मेजबानी में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। वह काठमांडू मेट्रोपॉविटन सिटी की ओर से आयोजित समारोह में भी शिरकत करेंगे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india