प्रधानमंत्री मोदी ने असम में देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया

By Shobhna Jain | Posted on 26th May 2017 | देश
altimg
डिब्रूगढ़, 26 मई (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक दिवसीय असम दौरे पर आज राज्य में नदी के ऊपर निर्मित देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया। 9.2 किलोमीटर के धौला-सादिया पुल को ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित के ऊपर बनाया गया है। यह असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी का यहाँ हवाईअड्डे पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया। यहां पहुंचने के तुरंत बाद मोदी धौला के लिए निकल गए। पुल का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इस पर करीब 950 करोड़ रुपये की लागत आई। धौला-सादिया पुल रणनीतिक रूप से सैन्य उपयोग के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 60-टन वजनी युद्ध टैंकों का भार वहन कर सकता है। इस नए पुल की मदद से सेना चीन की सीमाओं से सटे अरुणाचल प्रदेश में अधिक जल्दी व सुगमता से प्रवेश कर सकती है। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर असम में रुपई और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर अरुणाचल प्रदेश में मेका या रोइंग के बीच बना है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 22nd Oct 2014
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india