प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी

By Shobhna Jain | Posted on 1st Oct 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 73वें जन्मदिन पर ट्वीट कर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। भारत को उनकी बुद्धिमत्ता और तमाम विषयों पर गहरी समझ का बड़ा लाभ मिल रहा है। वह समाज के हर वर्ग के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' 

रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। बीते वह 25 जुलाई को वह देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए थे। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। कोविंद राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वे 1977-79 तक दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के वकील भी रहे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india