लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दीदी हमारे देश में खालीपन छोड़ गईं

By Shobhna Jain | Posted on 6th Feb 2022 | देश
altimg

मुंबई, 06 फरवरी, (वीएनआई) हिंदी सिनेमा की मशहूर आवाज 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की आयु में निधन होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि दीदी हमारे देश में खालीपन छोड़ गईं।  वहीं उनके निधन पर दुनियाभर से लोग सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद करेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

गौरतलब है भारत रत्न लता मंगेशकर का आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india