प्रधानमंत्री मोदी ने ई. अहमद के निधन पर शोक जताया, बोले उन्होंने देश की अथक सेवा की

By Shobhna Jain | Posted on 1st Feb 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 1 फरवरी (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईयूएमएल सांसद ई. अहमद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने देश की अथक सेवा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, वरिष्ठ नेता ई. अहमद के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने देश की अथक सेवा की। मोदी के अनुसार, ई. अहमद ने केरल की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय थी। उन्होंने आगे लिखा, मुस्लिम समुदाय के सशक्तिकरण के लिए ई. अहमद के सतत प्रयासों को याद किया जाएगा। गौरतलब है अहमद को बीते मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा था। वह संसद के केंद्रीय सभागार में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें शहर के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई घंटों के इलाज के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका और देर रात उनका निधन हो गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 29th Aug 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india