प्रधानमंत्री मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान

By Shobhna Jain | Posted on 12th May 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 12 मई, (वीएनआई) देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश के नाम अपना संबोधन जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। साथ ही उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज भारत की कुल जीडीपी का 10 फीसदी है। इस आर्थिक पैकेज के जरिए लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ सभी पर बल दिया जाएगा। इस आर्थिक पैकेज के जरिए देश के अलग-अलग वर्गों को 20 लाख करोड़ का संबल मिलेगा। यह आर्थिक पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को एक नई गति देगा। उन्होंने कहा कि इस पैकेज के जरिए सभी प्रकार लघु और बड़े उद्योगों के लिए लाभ पहुंचाया जाएगा। यह पैकेज हर उस श्रमिक और किसान के लिए है, जो हर स्थिति और मौसम में देशवासियों के लिए श्रम करता है। इसके अलावा मध्यम वर्ग के लिए भी ये पैकेज राहत देगा, जो देश के लिए टैक्स देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे। और, आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। ये आर्थिक पैकेज उन सभी उद्योगों के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं।'

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india