नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By Shobhna Jain | Posted on 19th Mar 2017 | देश
altimg
जम्मू, 19 मार्च (वीएनआई)| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने आज भारतीय ठिकानों पर अकारण गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के भिंबर गली सेक्टर और पुंछ के बालाकोट में दो इंच मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, भिंबर में तड़के चार बजे गोलीबारी शुरू हुई, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। बालाकोट में सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू हुई और यह सुबह 6.45 बजे तक चलती रही। उन्होंने बताया कि 'हमारे सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया।' अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पक्ष से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india