निर्भया के पिता ने कहा यह मीडिया, समाज और दिल्ली पुलिस की जीत

By Shobhna Jain | Posted on 20th Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 मार्च, (वीएनआई) निर्भया के चारो दोषियों को आज सुबह दी गई फांसी के बाद निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा है कि आज के दिन को न्‍याय दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये।

पीड़िता के पिता बद्रीनाथ सिंह फांसी के बाद जीत का संकेत दिखाते हुए कहते हैं, आज हमारी जीत है और यह मीडिया, समाज और दिल्ली पुलिस की वजह से हुआ है। आप मेरी मुस्कान से समझ सकते हैं कि मेरे दिल के अंदर क्या है। उन्होंने आगे  कहा कि सबसे पहले एक पिता का क्या कर्तव्य होता है, जब घटना हुई तो हमने आंख बंद नहीं की। दर-दर भटके, लेकिन न्याय हासिल किया। मेरी अपील है कि बेटे और बेटी में फर्क न करें और अपने कर्तव्य को समझें। इन चारों को फांसी देकर जूडिशरी ने साफ किया कि अगर बच्चियों के साथ अन्याय होगा तो करने वाले को सजा मिलेगी, आज मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी। आज हमारी बेटी बहुत खुश होगी।

एक जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल के फांसी घर में आज सुबह ठीक 5.30 बजे निर्भया के चारों गुनाहगारों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। वहीँ पूरे देश के लोग निर्भया को मिले इंसाफ से खुश हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 11th Jun 2023
Today in history
Posted on 19th Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india