शेयर बाजार में आज निफ़्टी और सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई के साथ खुले

By Shobhna Jain | Posted on 4th Dec 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 04 दिसंबर, (वीएनआई) चार राज्यों के विधानसभा नतीजों के बाद 3 राज्यों में भाजपा की भारी जीत का आज शेयर बाजार पर भी असर देखने को मिला। जिसके चलते शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 874.35 अंक की तेजी के साथ 68355.54 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 275.60 अंक की तेजी के साथ 20543.50 अंक के स्तर पर खुला। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,367 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,988 शेयर तेजी के साथ और 259 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 120 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 160 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 31st Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india