देश के पांच राज्यों को मिले नए राज्यपाल

By Shobhna Jain | Posted on 1st Sep 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 01 अगस्त, (वीएनआई) केंद्र सरकार ने आज 5 राज्यों में नए गवर्नरों की नियुक्ति की है। जिनमे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र की नई नियुक्ति राजस्थान के राज्य पाल के रूप में की गई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कुल 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है, जिनमें एक गवर्नर का ट्रांसफर भी शामिल है। राजस्थान में हिमाचल प्रदेश के गवर्नर कलराज मिश्र, महराष्ट्र में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, हिमाचल प्रदेश में बंडारू दत्तात्रेय, केरल में जाने-माने मुस्लिम चेहरे आरिफ मोहम्मद खान और तेलंगाना में तमिलिसाई सुंदराजन की नियुक्ति नए राज्यपाल के तौर पर की गई है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india