भारत बंद में आज 25 करोड़ लोग शामिल, बैंकों में कामकाज ठप

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jan 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 08 जनवरी, (वीएनआई) देशभर के 10 ट्रेड यूनियंस की ओर से आज 8 जनवरी को भारत बंद का आवाहन किया गया है। जिसका व्यापक असर दिखने की उम्मीद है। 

एक जानकारी के अनुसार देश के 10 ट्रेड यूनियंस के साथ 6 बैंक यूनियंस ने भी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। जिसका असर आज भारत बंद के दौरान दिखेगा। देशभर के बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। भारत बंद के दौरान बैंकिंग कामकाज पर असर होगा। बैंक बंद रहने का असर एटीएम सर्विस पर होगा, जिसके परिणाम स्वरूप 8-9 जनवरी को कैश की किल्लत हो सकती है। वहीं इस हड़ताल 25 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

गौरतलब है एक ओर सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का आवाहन किया गया है तो वहीं सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वो इस हड़ताल में शामिल न हो। सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर कोई भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 26th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india