महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (वीएनआई) चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि दोनों राज्यों में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 और हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होने हैं। हरियाणा की 90 सीटों में से 17 सीटें एससी के लिए सुरक्षित है। वही आज से ही दोनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। अब दोनों राज्यों में कोई नई घोषणाएं नहीं की जा सकेंगी। गौरतलब है महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ वोटर और हरियाणा में 1 करोड़ 28 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महाराष्ट्र में मतदान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। वहीं हरियाणा में चुनाव में 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है। जबकि महाराष्ट्र में 9 नवंबर को कार्यकाल समाप्त होगा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 13th Oct 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india