संतों व श्रद्धालुओं के पहले शाही स्नान के साथ कुम्भ 2019 का आगाज

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jan 2019 | देश
altimg

प्रयागराज, 15 जनवरी, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से सूर्य के मकरगति (मकर राशि में आने) होने के साथ ही तीर्थराज प्रयाग में संगमतट पर महाकुंभ 2019 का महापर्व का आगाज हो चुका है।

प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों के संगम स्थल पर नागा साधुओं और फिर अन्य अखाड़ों के साधु व संतों के शाही स्नान के बाद श्रद्धालुओं का संगम तट पर डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है।  ठंड के बाद भी दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की गर्मी का जोश प्रयागराज के पग-पग पर अपने रंग में नजर आने लगा है। पहले शाही स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर कुंभ का श्रीगणेश कर दिया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 31st May 2022

altimg
गर्मियां

Posted on 17th Apr 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india