केंद्रीय कानून मंत्री पद से हटाए गए किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल को प्रभार सौंपा गया

By Shobhna Jain | Posted on 18th May 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 मई, (वीएनआई) केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का पदभार अर्जुन मेघवाल को दे दिया गया है। अब अर्जुन मेघवाल देश के नए कानून मंत्री होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दे दी। कानून मंत्रालय छिनने के बाद अब किरेन रिजिजू अब भू विज्ञान मंत्रालय संभालेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। वहीं अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि किरेन रिजिजू ने 8 जुलाई, 2021 को कानून और न्याय मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले तक उन्होंने युवा मामले और खेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 3rd Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india